,

धनबाद में ‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत एक घंटा श्रमदान, सांसद ढुलू महतो समेत लोगों ने लिया हिस्सा

JP Bharat Shareधनबाद: राष्ट्रव्यापी ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिले में ‘एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान में सांसद ढुलू महतो, नगर आयुक्त आशिष गंगवार, जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने आम लोगों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई…

JP Bharat Share

धनबाद: राष्ट्रव्यापी ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिले में ‘एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान में सांसद ढुलू महतो, नगर आयुक्त आशिष गंगवार, जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने आम लोगों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई की। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों, नदी-तालाब के घाटों, श्मशान घाटों और अन्य सार्वजनिक परिसरों में सफाई अभियान चलाया गया।

सार्वजनिक स्थलों की हुई सफाई

अभियान के दौरान जमा किए गए कचरे का नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की ओर से निस्तारण कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा।

नगर आयुक्त आशिष गंगवार ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि नियमित जीवनशैली और सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में हर नागरिक की भूमिका जरूरी है।

अभियान के समापन पर प्रतिभागियों ने अपने मोहल्ले, गांव और शहर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक-मुक्त रखने का संकल्प लिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports