पटना: RLM कैंप कार्यालय में गांधी जयंती एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम में महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचारों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को याद किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन और उनके विचार आज भी समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। लाल बहादुर शास्त्री का प्रसिद्ध नारा “जय जवान, जय किसान” भी देश के प्रति सेवा और समर्पण की भावना को दर्शाता है।
















