, ,

परसबनिया में कॉमरेड ए.के. राय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन

JP Bharat Shareसिंदरी: परसबनिया में न्यू जनता सपोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कॉमरेड ए.के. राय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समापन समारोह में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो मुख्य अतिथि और सिंदरी के डीएसपी प्रकाश चंद्र महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पुरुष वर्ग में…

JP Bharat Share

सिंदरी: परसबनिया में न्यू जनता सपोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कॉमरेड ए.के. राय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समापन समारोह में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो मुख्य अतिथि और सिंदरी के डीएसपी प्रकाश चंद्र महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

पुरुष वर्ग में रघुनाथपुर की टीम बनी विजेता

पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में आकाश स्पोर्टिंग क्लब, रघुनाथपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंदन स्पोर्टिंग क्लब, जयरामपुर को 4-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

वहीं, महिला वर्ग के फाइनल में सारा एफसी, पुरुलिया ने पंचेत एफसी को 3-0 से पराजित कर विजेता का खिताब हासिल किया।

समापन समारोह के दौरान खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह देखने को मिला। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए खेल भावना, अनुशासन और युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में न्यू जनता सपोर्टिंग क्लब के प्रेम, राजा, सोनू, आकाश, विशाल, मोनू, लालू, सुमित, जीत, पिंटू, अभी समेत क्लब के सभी सदस्यों का योगदान रहा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports