,

धनबाद पुलिस का ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’: 11 गिरफ्तार, ₹2.85 लाख नकद और 19 मोबाइल बरामद

JP Bharat Shareधनबाद: साइबर अपराध के खिलाफ धनबाद पुलिस ने ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत निरसा थाना क्षेत्र के पिठकियारी गांव में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने छापेमारी कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ₹2.85 लाख नकद, 19 मोबाइल फोन समेत कई बैंकिंग और पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद किए गए…

JP Bharat Share

धनबाद: साइबर अपराध के खिलाफ धनबाद पुलिस ने ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत निरसा थाना क्षेत्र के पिठकियारी गांव में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने छापेमारी कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ₹2.85 लाख नकद, 19 मोबाइल फोन समेत कई बैंकिंग और पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

155 पुलिसकर्मियों की टीम ने की छापेमारी

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि पिठकियारी गांव में कुछ लोग कथित तौर पर साइबर अपराध की तैयारी में जुटे हैं। इसके बाद ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम में 35 पुलिस पदाधिकारी और 120 महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी शामिल थे।

छापेमारी में श्याम सुंदर रविदास, राहुल कुमार उर्फ राहुल रविदास, सचिन रविदास, मलय रविदास, श्यामापदो रविदास, झंटू ठाकुर, कुंदन वर्णवाल, अरमान रविदास, अजय रविदास, विजय रविदास और सागर रविदास को गिरफ्तार किया गया।

19 स्मार्टफोन और ₹2.85 लाख बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से अलग-अलग कंपनियों के 19 स्मार्टफोन बरामद किए हैं। इनमें Apple, Motorola, OPPO, OnePlus, Redmi, Vivo और Samsung के फोन शामिल हैं।

इसके अलावा ₹2.85 लाख नकद, विभिन्न बैंकों से जुड़े 7 एटीएम/डेबिट कार्ड, पासबुक और चेकबुक भी बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, 5 आधार कार्ड, 2 पैन कार्ड और साइबर फ्रॉड से संबंधित विवरण वाली एक डायरी भी मिली है।

तीन आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस जांच के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में राहुल रविदास, श्याम सुंदर रविदास और सचिन रविदास का पूर्व आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ निरसा थाना, धनबाद साइबर थाना और आसनसोल साइबर थाना (ADPC) में साइबर अपराध से जुड़े मामले दर्ज हैं।

मामले में निरसा थाना कांड संख्या 334/2026, दिनांक 2 अक्टूबर 2026 के तहत BNS और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच के साथ साइबर गतिविधियों से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

इस कार्रवाई में प्रशिक्षु आईपीएस अंकित सिन्हा, निरसा एसडीपीओ लीलेश्वर महतो, साइबर डीएसपी प्रदीप कुमार साव समेत चिरकुंडा, गोविंदपुर, गलफरबाड़ी, मैथन और कालूबथान थाना की पुलिस टीमों की भूमिका रही।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports