,

स्वच्छता ही सेवा 2026: IIT (ISM) ने रानी तालाब छठ घाट पर चलाया सफाई अभियान

JP Bharat Shareधनबाद: स्वच्छता ही सेवा (SHS) 2026 अभियान के तहत IIT (ISM) धनबाद के EIACP प्रोग्राम सेंटर और सेंटर ऑफ सोसाइटल मिशन की ओर से शनिवार को रानी तालाब छठ घाट परिसर में संयुक्त स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में सफाई मित्रों, विद्यार्थियों, फैकल्टी सदस्यों और कर्मचारियों समेत करीब 50 लोगों ने हिस्सा लिया।…

JP Bharat Share

धनबाद: स्वच्छता ही सेवा (SHS) 2026 अभियान के तहत IIT (ISM) धनबाद के EIACP प्रोग्राम सेंटर और सेंटर ऑफ सोसाइटल मिशन की ओर से शनिवार को रानी तालाब छठ घाट परिसर में संयुक्त स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में सफाई मित्रों, विद्यार्थियों, फैकल्टी सदस्यों और कर्मचारियों समेत करीब 50 लोगों ने हिस्सा लिया।

अभियान का संचालन EIACP प्रोग्राम सेंटर के कोऑर्डिनेटर और डिपार्टमेंट ऑफ एनवायरनमेंटल साइंस एंड इंजीनियरिंग के एसोसिएट प्रोफेसर प्रो. सुरेश पांडियन की मौजूदगी में हुआ। ग्रीन स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत Waste Optimization Professional Certificate Course के प्रशिक्षुओं ने भी सफाई अभियान में भाग लिया।

प्लास्टिक और पुराने कपड़ों को किया अलग

सफाई के दौरान टीम ने छठ घाट परिसर में पड़े प्लास्टिक कचरे और अन्य अनुपयोगी सामग्री को एकत्र किया। इसमें विशेष रूप से पुराने कपड़ों को अलग कर कचरे का पृथक्करण किया गया। एकत्र किए गए सेग्रिगेटेड कचरे को बाद में धनबाद म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन की कलेक्शन वैन के जरिए उठाया गया।

प्रो. सुरेश पांडियन ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए केवल प्रशासनिक प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। कचरे का सही तरीके से पृथक्करण और जिम्मेदारी के साथ निपटान स्वच्छ एवं टिकाऊ पर्यावरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

अभियान के जरिए सामूहिक जिम्मेदारी, कचरा पृथक्करण और सामुदायिक भागीदारी का संदेश दिया गया। IIT (ISM) की ओर से बताया गया कि ऐसी पहल के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports