रांची: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम की स्वर्ण पदक जीत में योगदान देने वाली झारखंड की महिला खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन से मुलाकात की।
देश के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद झारखंड लौटीं खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान उन्होंने एशियन गेम्स की अपनी यात्रा और अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया झारखंड का गौरव
झारखंड की इन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल के प्रति समर्पण के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया। महिला हॉकी टीम की स्वर्णिम उपलब्धि को झारखंड के खेल जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
खिलाड़ियों की इस सफलता से राज्य के युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने की प्रेरणा मिली है।
















