धनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के 8-लेन रोड पर नालंदा कॉटेज के समीप रविवार को सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को SNMMCH में कराया गया भर्ती
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बाइक खरनाघड़ा (सुगियाडीह) निवासी योगेंद्र सिंह के नाम पर पंजीकृत बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस दुर्घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
















