,

दुर्गापूजा को लेकर धनबाद थाना में शांति समिति की बैठक, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

JP Bharat Shareधनबाद: आगामी दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर धनबाद थाना परिसर में पूजा समितियों और शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडे ने की। इस दौरान पूजा समितियों की समस्याएं सुनी गईं और बेहतर व्यवस्था को लेकर आवश्यक…

JP Bharat Share

धनबाद: आगामी दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर धनबाद थाना परिसर में पूजा समितियों और शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडे ने की। इस दौरान पूजा समितियों की समस्याएं सुनी गईं और बेहतर व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ट्रैफिक और बैरिकेडिंग पर विशेष फोकस

थाना प्रभारी ने कहा कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। ट्रैफिक व्यवस्था को बड़ी चुनौती मानते हुए प्रमुख पूजा पंडालों, संवेदनशील स्थानों और विसर्जन मार्गों पर जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग की जाएगी।

विसर्जन जुलूस को लेकर सभी पूजा समितियों से रूट चार्ट की जानकारी मांगी गई है। जुलूस के प्रारंभ स्थल, निर्धारित मार्ग और विसर्जन स्थल की जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

डीजे पर रहेगा प्रतिबंध

बैठक में डीजे और तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पूजा और विसर्जन के दौरान डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। पूजा समितियों से नियमों के पालन को लेकर सहमति पत्र भी लिया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पार्किंग और बाइक पेट्रोलिंग की व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा और जाम से बचाव के लिए पूजा पंडालों के आसपास पार्किंग स्थलों को चिह्नित किया जा रहा है। संवेदनशील इलाकों और डार्क स्पॉट पर पुलिस गश्त भी जारी रहेगी।

दुर्गापूजा के दौरान संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तत्काल पुलिस सहायता पहुंचाने के लिए विशेष बाइक पेट्रोलिंग दस्ता तैनात किया जाएगा। पुलिस ने पूजा समितियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर नियमों का पालन करने की अपील की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports