रांची: रांची पुलिस ने शहर के कई बार और होटलों में छापेमारी की कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने बार डांसर समेत कई युवकों को हिरासत में लिया है।
पुलिस की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर जांच अभियान चलाया और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई। छापेमारी के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस कार्रवाई के पीछे की पूरी वजह और बरामदगी से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
















