,

चास अंचल कार्यालय में सीओ पर युवकों से बदसलूकी का आरोप, CCTV फुटेज वायरल

JP Bharat Shareबोकारो: चास अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी और कुछ युवकों के बीच कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में कुछ युवक अंचल अधिकारी के कक्ष में किसी काम को लेकर बातचीत करते नजर आ…

JP Bharat Share

बोकारो: चास अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी और कुछ युवकों के बीच कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल फुटेज में कुछ युवक अंचल अधिकारी के कक्ष में किसी काम को लेकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होती दिखाई देती है। मामला बढ़ने पर अंचल अधिकारी अपनी कुर्सी से उठकर युवकों के पास जाते हैं और उन्हें पकड़कर चैंबर से बाहर करते हुए नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि युवक जमीन से जुड़े दस्तावेज या किसी आवेदन के सिलसिले में कार्यालय पहुंचे थे। हालांकि, विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और घटना की पूरी वजह क्या थी, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी कार्यालयों में आने वाले लोगों के साथ मर्यादित व्यवहार होना चाहिए और विवाद की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

फिलहाल वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच और घटना की वास्तविक परिस्थितियों को स्पष्ट किए जाने की मांग उठ रही है। अब देखना है कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या संज्ञान लेता है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports