, ,

धनबाद-झरिया के दीपक पासवान ने कोच्चि में जीता स्वर्ण, झारखंड के खाते में आए चार पदक

JP Bharat Shareधनबाद/कोच्चि: केरल के कोच्चि में आयोजित 10वीं राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य समेत कुल चार पदक जीते। खास बात यह रही कि चारों पदक धनबाद-झरिया के खिलाड़ियों के नाम रहे। झरिया के दीपक पासवान…

JP Bharat Share

धनबाद/कोच्चि: केरल के कोच्चि में आयोजित 10वीं राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य समेत कुल चार पदक जीते। खास बात यह रही कि चारों पदक धनबाद-झरिया के खिलाड़ियों के नाम रहे।

झरिया के दीपक पासवान ने ओपन मेंस सिंगल्स वर्ग में बिहार के राजीव कुमार को 21-16 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दीपक की इस उपलब्धि को उनकी तीन वर्षों की मेहनत, नियमित अभ्यास और संघर्ष का परिणाम बताया जा रहा है।

राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से करीब 1000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पूरे टूर्नामेंट में लगभग 2600 मुकाबले खेले गए। इस दौरान दीपक पासवान ने बड़े शहरों से आए खिलाड़ियों के बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

डबल्स मुकाबलों में भी झारखंड का शानदार प्रदर्शन

ओपन मेंस डबल्स में दीपक पासवान और सोनू विश्वकर्मा की जोड़ी ने रजत पदक हासिल किया। वहीं अंडर-18 बॉयज डबल्स में आदित्य प्रजापति और जिगर विश्वकर्मा की जोड़ी ने रजत पदक जीता।

इसके अलावा अंडर-14 बॉयज डबल्स में रिबुल खान और सत्यम की जोड़ी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इस तरह झारखंड के खाते में कुल चार पदक आए।

स्वर्ण पदक जीतने के बाद दीपक पासवान ने झारखंड पिकलबॉल के पदाधिकारी प्रभात कुमार, बी. सुधीर और गौरव कुमार के साथ AIPA के पदाधिकारी अरविंद प्रभु एवं निखिल माथुर के प्रति आभार जताया।

झारखंड पिकलबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बी. सुधीर ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की उपलब्धि पिकलबॉल के प्रति बढ़ती रुचि और उनकी मेहनत को दर्शाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि झारखंड के खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports