,

Dhanbad: 83 लाख की ठगी के आरोपी राजू पासवान के घर पुलिस ने बजाया ढोल, चिपकाया इश्तेहार

JP Bharat Shareधनबाद : 83 लाख रुपये की ठगी के मामले में फरार चल रहे आरोपी राजू पासवान के खिलाफ धनबाद पुलिस ने कार्रवाई की। मंगलवार को सरायढेला थाना पुलिस ने ढांगी मोड़ स्थित बसंत विहार कॉलोनी में आरोपी के घर पहुंचकर न्यायालय के आदेश के तहत इश्तेहार चिपकाया। इस दौरान पुलिस ने ढोल बजाकर…

JP Bharat Share

धनबाद : 83 लाख रुपये की ठगी के मामले में फरार चल रहे आरोपी राजू पासवान के खिलाफ धनबाद पुलिस ने कार्रवाई की। मंगलवार को सरायढेला थाना पुलिस ने ढांगी मोड़ स्थित बसंत विहार कॉलोनी में आरोपी के घर पहुंचकर न्यायालय के आदेश के तहत इश्तेहार चिपकाया। इस दौरान पुलिस ने ढोल बजाकर आसपास के लोगों को कार्रवाई की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मामले के अनुसंधानकर्ता एएसआई प्रदीप कुमार मंडल ने आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाया। इसके जरिए आरोपी को जल्द से जल्द न्यायालय या थाना में आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया है।

सरेंडर नहीं करने पर कुर्की की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोपी द्वारा आत्मसमर्पण नहीं करने पर न्यायालय से कुर्की का आदेश प्राप्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इश्तेहार चिपकाने के दौरान आसपास के लोग भी मौके पर मौजूद रहे।

कई मामलों में केस दर्ज होने की बात

एएसआई प्रदीप कुमार मंडल के मुताबिक, यह कार्रवाई सरायढेला थाना कांड संख्या 83/26 से जुड़ी है। पुलिस के अनुसार, राजू पासवान के खिलाफ सरायढेला थाना में कांड संख्या 172/26 समेत अन्य मामले भी दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य थानों में भी उसके खिलाफ कई मामले दर्ज होने की बात पुलिस ने कही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports