, ,

Sindri: पहाड़पुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सेविका-सहायिकाओं को किया सम्मानित

JP Bharat Shareबलियापुर : सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर प्रखंड अंतर्गत पहाड़पुर आंगनबाड़ी केंद्र-01 और केंद्र-02 में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य तारा देवी पहुंचीं। उन्होंने आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका को उनके समर्पण, सेवाभाव और समाज के प्रति योगदान…

JP Bharat Share

बलियापुर : सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर प्रखंड अंतर्गत पहाड़पुर आंगनबाड़ी केंद्र-01 और केंद्र-02 में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य तारा देवी पहुंचीं। उन्होंने आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका को उनके समर्पण, सेवाभाव और समाज के प्रति योगदान के लिए अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में रंगोली कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। तारा देवी ने केंद्र में मौजूद बच्चों से मुलाकात की और उनके बीच फल का वितरण किया।

कार्यक्रम के माध्यम से आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं की भूमिका और उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया गया। साथ ही लाभार्थी माताओं को पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना समेत विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर मुखिया दिलीप कुमार महतो, दिवाकर महतो, मुक्तेश्वर महतो, परेश महतो, राखो हरि महतो, उर्मिला देवी, काजल कुमारी, बिमला महतो, रंभा देवी और सावित्री देवी सहित स्थानीय ग्रामीण, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका एवं बच्चे मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports