,

Dhanbad: बरवाअड्डा थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण दुर्गापूजा को लेकर तैयारियों पर चर्चा

JP Bharat Shareबरवाअड्डा : दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर 8 अक्टूबर 2026 को बरवाअड्डा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रवि कुमार ने की। बैठक में डीएसपी कुमार बिनोद, इंस्पेक्टर सीमा कुमारी, विधायक प्रतिनिधि गोपाल महतो, मुखिया राम किशुन विश्वकर्मा,…

JP Bharat Share

बरवाअड्डा : दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर 8 अक्टूबर 2026 को बरवाअड्डा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी रवि कुमार ने की।

बैठक में डीएसपी कुमार बिनोद, इंस्पेक्टर सीमा कुमारी, विधायक प्रतिनिधि गोपाल महतो, मुखिया राम किशुन विश्वकर्मा, मुखिया प्रतिनिधि सारथी मंडल, आशुतोष कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गणेश चौरसिया, संतोष विश्वकर्मा और सुनील कुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बैठक में दुर्गापूजा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई।

थाना प्रभारी रवि कुमार ने पूजा के दौरान पर्याप्त सुरक्षा बल की उपलब्धता और आवश्यक पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

बैठक में पूजा समितियों और आम नागरिकों से शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा पूजा के दौरान प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

अधिकारियों और समिति सदस्यों ने आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ दुर्गापूजा मनाने पर जोर दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports