बोकारो: जिले के चार नवचयनित सरकारी विद्यालयों को CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया को लेकर उपायुक्त अजय नाथ झा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विद्यालयों के प्रस्तावित नाम यथावत रखने का निर्णय लिया गया।
इनमें बरमसिया (चंदनकियारी), सोनाबाद (चास), महुआटांड़ (गोमिया) और चांदो (पेटरवार) के विद्यालय शामिल हैं।
डीसी ने अधिकारियों को निजी कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर शिक्षा व्यवस्था, पुस्तकालय, खेलकूद और बुनियादी सुविधाओं का तुलनात्मक अध्ययन कर सुधार प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया।
















