,

धनबाद के भूली बी ब्लॉक में राजस्थान के 1100 साल पुराने किले की तर्ज पर बन रहा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल

JP Bharat Shareधनबाद: दुर्गा पूजा को लेकर धनबाद के भूली बी ब्लॉक में भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इस बार यहां राजस्थान के करीब 1100 साल पुराने ऐतिहासिक रॉयल हेरिटेज पैलेस की वास्तुकला से प्रेरित पंडाल तैयार किया जा रहा है। इसकी भव्य बनावट श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का…

JP Bharat Share

धनबाद: दुर्गा पूजा को लेकर धनबाद के भूली बी ब्लॉक में भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इस बार यहां राजस्थान के करीब 1100 साल पुराने ऐतिहासिक रॉयल हेरिटेज पैलेस की वास्तुकला से प्रेरित पंडाल तैयार किया जा रहा है। इसकी भव्य बनावट श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने वाली है।

पूजा कमेटी के अनुसार, पंडाल की ऊंचाई लगभग 120 फीट, जबकि लंबाई और चौड़ाई 90-90 फीट रखी गई है। इसके निर्माण पर करीब 15 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वहीं, पूरे दुर्गा पूजा आयोजन का बजट लगभग 30 लाख रुपये निर्धारित किया गया है।

इस पंडाल की चर्चा पिछले साल की घटना को लेकर भी होती है। पिछले वर्ष भीषण आंधी-तूफान में पंडाल गिर गया था। इसके बाद पूजा कमेटी, स्थानीय लोगों और कारीगरों ने मिलकर रातों-रात पंडाल को दोबारा खड़ा किया था। इस बार भी भव्य पंडाल के निर्माण के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports