,

बोकारो के ESL स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत

JP Bharat Shareबोकारो: चंदनक्यारी स्थित वेदांता ESL स्टील लिमिटेड प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान हजारीबाग निवासी सोहन महतो और धनबाद निवासी समीर अंसारी के रूप में बताई गई है। जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद दोनों श्रमिकों को अस्पताल ले…

JP Bharat Share

बोकारो: चंदनक्यारी स्थित वेदांता ESL स्टील लिमिटेड प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान हजारीबाग निवासी सोहन महतो और धनबाद निवासी समीर अंसारी के रूप में बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद दोनों श्रमिकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है।

कंपनी ने इस घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने और मामले की स्वतंत्र जांच कराने की बात कही है।

इस हादसे के बाद औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों की सुरक्षा और गैस से जुड़े खतरों से बचाव के इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। घटना के कारणों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports