नेमरा (रांची): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन पर भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारा देवी ने शोक व्यक्त किया।
तारा देवी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचीं। यहां उन्होंने रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की।
तारा देवी ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य व संबल मिलने की प्रार्थना की।
















