,

पाण्डेयडीह में पार्षद छोटू सिंह ने खुद संभाली सफाई की कमान, हटवाया कचरे का अंबार

JP Bharat Shareधनबाद: नगर निगम के वार्ड संख्या-4 के पाण्डेयडीह में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद पार्षद राममूर्ति सिंह उर्फ छोटू सिंह ने शुक्रवार सुबह खुद सफाई अभियान की कमान संभाली। उन्होंने मजदूरों के साथ पहुंचकर कार स्टैंड और सोनारबस्ती स्थित हनुमान मंदिर के पास जमा कचरे को साफ करवाया। ग्रामीणों…

JP Bharat Share

धनबाद: नगर निगम के वार्ड संख्या-4 के पाण्डेयडीह में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद पार्षद राममूर्ति सिंह उर्फ छोटू सिंह ने शुक्रवार सुबह खुद सफाई अभियान की कमान संभाली। उन्होंने मजदूरों के साथ पहुंचकर कार स्टैंड और सोनारबस्ती स्थित हनुमान मंदिर के पास जमा कचरे को साफ करवाया।

ग्रामीणों ने सुपरवाइजर की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया था कि शिकायत के बावजूद नियमित सफाई नहीं हो रही थी। पार्षद ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मौके पर सफाई कराई।

पार्षद छोटू सिंह ने कहा कि दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। छठ तालाब समेत सार्वजनिक स्थलों की सफाई को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि त्योहारों के दौरान लोगों को परेशानी न हो।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports