,

झरिया में टोटो चालक पर चाकू से हमला, नकदी और टोटो लेकर फरार हुए बदमाश

JP Bharat Shareधनबाद: झरिया के लोदना मोड़ के पास अहले सुबह अज्ञात बदमाशों ने एक टोटो चालक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि बदमाश चालक से नकदी और उसका टोटो लूटकर फरार हो गए। घायल चालक की पहचान ऊपर कुल्ही के शाह नगर निवासी मो. शहजाद…

JP Bharat Share

धनबाद: झरिया के लोदना मोड़ के पास अहले सुबह अज्ञात बदमाशों ने एक टोटो चालक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि बदमाश चालक से नकदी और उसका टोटो लूटकर फरार हो गए।

घायल चालक की पहचान ऊपर कुल्ही के शाह नगर निवासी मो. शहजाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सवारी छोड़कर लौटने के दौरान बदमाशों ने उसे रोक लिया और मारपीट के बाद चाकू से हमला कर दिया।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल शहजाद को SNMMCH में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports