धनबाद: अभिजीत सिंह हत्याकांड में धनबाद पुलिस ने शुक्रवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर CJM न्यायालय में पेश किया। आरोपियों की पहचान धर्मवीर कुमार (30), अमित कुमार (28) और शैलेश कुमार (26) के रूप में हुई है। न्यायालय की प्रक्रिया के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इससे पहले भी मामले में सूरज यादव, प्रशांत कुमार राउत, शिवाकर, पंकज यादव उर्फ भालू और सुमित कुमार उर्फ सुकरू को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
गौरतलब है कि झरिया के राजबाड़ी रोड निवासी 24 वर्षीय अभिजीत सिंह की मौत के बाद से परिवार न्याय की मांग कर रहा है। परिजनों के अनुसार, जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुए विवाद में अभिजीत के साथ मारपीट की गई थी। पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
















