धनबाद: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में डीआरएम अखिलेश मिश्र ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।
इसके बाद डीआरएम के नेतृत्व में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से रेलवे स्टेडियम तक ‘यूनिटी रन’ का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया।
















