,

धनबाद में सरदार पटेल की 151वीं जयंती मनाई गई, सांसद राजाराम सिंह ने उनके योगदान को किया याद

JP Bharat Shareधनबाद: शहर के न्यू टाउन हॉल में लव-कुश सेवा संघ, झारखंड प्रदेश की ओर से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में काराकाट, बिहार के सांसद राजाराम सिंह मुख्य अतिथि और धनबाद विधायक चंद्रदेव महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल के…

JP Bharat Share

धनबाद: शहर के न्यू टाउन हॉल में लव-कुश सेवा संघ, झारखंड प्रदेश की ओर से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में काराकाट, बिहार के सांसद राजाराम सिंह मुख्य अतिथि और धनबाद विधायक चंद्रदेव महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ हुई। इस दौरान अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

सांसद राजाराम सिंह ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने किसानों के आंदोलन और रियासतों के एकीकरण में पटेल के योगदान का भी उल्लेख किया।

सांसद ने कहा कि वर्तमान समय में जल, जंगल और जमीन से जुड़े मुद्दों पर पटेल के विचारों को याद करना जरूरी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports