बोकारो: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के इंडेन बॉटलिंग प्लांट में इमरजेंसी रिस्पॉन्स ड्रिल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को मजबूत करना और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।
अभ्यास में जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, अग्निशमन विभाग के साथ एचपीसीएल, बीपीसीएल और डालमिया सीमेंट के म्यूचुअल एड समूह के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई, उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी इस्तेमाल और विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल का अभ्यास किया गया। इस पहल का उद्देश्य औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और आपदा के समय बेहतर प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।
















