बोकारो: बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र में साधु का वेश धारण कर एक महिला से ठगी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र स्थित बेलाडीह गांव निवासी शंभु लठौर (30) और गया लाल लठौर (25) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की निशानदेही पर ठगी और चोरी से संबंधित सामान बरामद किया गया है। इसमें महिला का सोने का मंगलसूत्र भी शामिल है।
















