नई दिल्ली: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में INDIA गठबंधन की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आयोजित की जा रही है। दी गई जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत 19 विपक्षी दलों के नेता मिंटो जंक्शन से मार्च करते हुए रामलीला मैदान की ओर बढ़ रहे हैं।
रैली के दौरान विपक्षी दल SIR और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं।
















