कोलकाता: महाकरण के नजदीक एक बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित कार्यालय में सोमवार सुबह आग लग गई। आग के बाद इमारत से धुएं का घना गुबार उठने लगा, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकलकर्मी इमारत के अंदर जमा धुएं को बाहर निकालने में भी जुटे हैं।
फिलहाल आग लगने के कारणों और किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
















