रांची: जिले के केदल स्थित एफसी फुरहुरा टोली मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयराम महतो और विशिष्ट अतिथि देवेंद्र नाथ महतो शामिल हुए।
फाइनल मुकाबले के बाद अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, एकता, संघर्ष और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
टूर्नामेंट को लेकर स्थानीय युवाओं और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। फाइनल मुकाबले के दौरान मैदान दर्शकों से भरा रहा।
















