,

JTET देकर लौट रहे शिक्षक दंपती की बाइक को पिकअप ने मारी टक्कर, शिक्षक की मौत; दो घायल

JP Bharat Shareधनबाद: निरसा थाना क्षेत्र के गोपालगंज मोड़ के पास रविवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार सरकारी शिक्षक अशरफ अली (36) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी जाह्नवी खातून गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद भागने के दौरान पिकअप चालक ने एक अन्य बाइक सवार को…

JP Bharat Share

धनबाद: निरसा थाना क्षेत्र के गोपालगंज मोड़ के पास रविवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार सरकारी शिक्षक अशरफ अली (36) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी जाह्नवी खातून गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद भागने के दौरान पिकअप चालक ने एक अन्य बाइक सवार को भी टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, अशरफ अली और उनकी पत्नी धनबाद के सिटी पब्लिक स्कूल में JTET परीक्षा देकर बाइक से बराकर लौट रहे थे। इसी दौरान गोपालगंज मोड़ के पास पीछे से आ रहे पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को SNMMCH पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अशरफ अली को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी का इलाज जारी है।

बताया गया कि अशरफ अली निरसा में सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत थे, जबकि उनकी पत्नी पश्चिम बंगाल में शिक्षिका हैं। दोनों बराकर में रहते थे और पदोन्नति के उद्देश्य से परीक्षा देने धनबाद आए थे।

आरोप है कि भागने के दौरान पिकअप चालक ने अक्षय चक्रवर्ती नामक एक अन्य बाइक सवार को भी टक्कर मार दी। उनके सिर और कमर में चोट आई है और SNMMCH में उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports