,

धनबाद में कोयला लदे ट्रकों की जांच की मांग, बिरेंद्र पासवान ने उठाए सवाल

JP Bharat Shareधनबाद: जिले में अवैध कोयला खनन और तस्करी की आशंका को लेकर बिरेंद्र पासवान ने कोयला लदे ट्रकों के दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। पासवान के अनुसार, कुछ कोयला लदे ट्रकों के दस्तावेजों की वैधता समाप्त होने के बावजूद उनके परिचालन की आशंका है। उन्होंने इस संबंध में सोशल…

JP Bharat Share

धनबाद: जिले में अवैध कोयला खनन और तस्करी की आशंका को लेकर बिरेंद्र पासवान ने कोयला लदे ट्रकों के दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

पासवान के अनुसार, कुछ कोयला लदे ट्रकों के दस्तावेजों की वैधता समाप्त होने के बावजूद उनके परिचालन की आशंका है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर गृह मंत्री, कोयला मंत्रालय, झारखंड सरकार, जिला प्रशासन, पुलिस और CISF सहित संबंधित अधिकारियों को टैग कर जांच की मांग उठाई है।

उन्होंने मांग की कि ट्रकों के दस्तावेजों, कोयले के वास्तविक स्रोत और परिवहन की वैधता की जांच कराई जाए। यदि अवैध खनन या तस्करी की पुष्टि होती है, तो इसमें शामिल लोगों और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

पासवान ने कहा कि धनबाद की कोयला संपदा और सरकारी राजस्व की सुरक्षा के लिए मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports