,

राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव करने का आरोपी गिरफ्तार, 10 बर्थ की खिड़कियां हुई थीं क्षतिग्रस्त

JP Bharat Shareधनबाद: हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोनू अंसारी के रूप में हुई है, जिसे कुसुंडा स्टेशन के पास से पकड़ा गया। घटना 15 सितंबर की रात करीब 7:57 बजे की है। ट्रेन संख्या 12301…

JP Bharat Share

धनबाद: हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोनू अंसारी के रूप में हुई है, जिसे कुसुंडा स्टेशन के पास से पकड़ा गया।

घटना 15 सितंबर की रात करीब 7:57 बजे की है। ट्रेन संख्या 12301 जब धनबाद के धोखरा हॉल्ट से गुजर रही थी, तभी उस पर पत्थर फेंके गए। इससे बी-11, ए-2 और ए-6 कोच की खिड़कियों के शीशे टूट गए। कुल 10 बर्थ के पास की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हुई थीं।

एस्कॉर्ट पार्टी के एएसआई रामजी शर्मा की शिकायत पर धनबाद आरपीएफ पोस्ट में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपी की पहचान केंदुआडीह थाना क्षेत्र के कुसुंडा स्थित हाजरा बस्ती निवासी मोनू अंसारी के रूप में हुई।

आरपीएफ के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में ट्रैक किनारे से पत्थर फेंकने की बात स्वीकार की। उसे रेलवे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports