नई दिल्ली: धनतेरस के मौके पर देशभर में वाहन खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑटोमोबाइल कंपनियों को इस दौरान अच्छी बिक्री और डिलीवरी की उम्मीद है।
मारुति सुजुकी को 30 हजार से ज्यादा गाड़ियों की डिलीवरी की उम्मीद है। वहीं, टाटा मोटर्स ने करीब 12 हजार और हुंडई ने 16 हजार गाड़ियों की डिलीवरी का अनुमान जताया है।
धनतेरस पर ग्राहकों के उत्साह से ऑटोमोबाइल बाजार में रौनक देखने को मिली। कंपनियों को उम्मीद है कि त्योहार के दौरान वाहन बिक्री को और बढ़ावा मिलेगा।
















