धनबाद: जनजातीय समाज की युवा नेत्री निशा भगत को न्याय दिलाने और मामले की CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बरवाअड्डा स्थित किसान चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन भी किया गया।
भाजपा झारखंड के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारा देवी शामिल हुईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करते हुए मामले की निष्पक्ष CBI जांच कराने की मांग उठाई।
मौके पर भाजपा धनबाद ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन चंद्र कुम्हार समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने मांग की कि निशा भगत मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और उन्हें न्याय मिले।
















