गिरिडीह: राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर निमियाघाट ओवरब्रिज के समीप शनिवार को बिस्कुट और नमकीन से भरा एक मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद वाहन में लदा सामान सड़क पर बिखर गया। राहत की बात रही कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार, वाहन दुकान का सामान लेकर जा रहा था। इसी दौरान चालक का नियंत्रण हटने से वाहन पलट गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर निमियाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
















