स्कूल निर्माण कार्यों में देरी पर कलेक्टर सख्त, लापरवाह शिक्षकों की तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

JP Bharat Shareसागर (मध्य प्रदेश): जिले में स्कूल शिक्षा विभाग की योजनाओं और निर्माण कार्यों में हो रही देरी को लेकर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने नाराजगी जताई है। 13 नवंबर को आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने का निर्देश दिया। बैठक में…

JP Bharat Share

सागर (मध्य प्रदेश): जिले में स्कूल शिक्षा विभाग की योजनाओं और निर्माण कार्यों में हो रही देरी को लेकर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने नाराजगी जताई है। 13 नवंबर को आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने का निर्देश दिया।

बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी लाने, टेंडर प्रक्रिया की देरी दूर करने और इंजीनियरों को स्कूल प्रबंधन समितियों (SMC) के साथ नियमित निरीक्षण करने को कहा गया। इसके अलावा स्कूल बसों की संख्या, संचालन और निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

जिला पंचायत CEO जगदीश कुमार गोमे ने शिक्षकों और कर्मचारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को लगातार अनुपस्थित रहने और ई-अटेंडेंस दर्ज नहीं करने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों की रिपोर्ट तीन दिनों के भीतर सौंपने का निर्देश दिया।

वहीं, हाईस्कूलों के उन्नयन और सुधार कार्यों की समीक्षा के दौरान स्कूलों की जमीन पर अतिक्रमण की जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी और विकासखंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports