धनबाद। लोयाबाद थाना क्षेत्र के सेन्द्रा स्थित ओबी डंप में बासुदेवपुर की एक महिला बेहोशी की हालत में मिली। महिला को पत्थरों के बीच पड़ा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर लोयाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह घर से निकलकर ओबी डंप पहुंच गई थी, जहां कुछ दूर चढ़ने के बाद बेहोश हो गई।
महिला के होश में आने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई।
















