बोकारो: तेलमोचो पुल के समीप सोमवार सुबह दामोदर नदी में मिले वृद्ध के शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान चास थाना क्षेत्र के तारानगर निवासी 77 वर्षीय विश्वनाथ सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह पिछले दो दिनों से लापता थे।
स्थानीय लोगों ने नदी में शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया।
बाद में परिजनों ने शव की पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
















