,

लुगुबुरू महोत्सव की तैयारियां तेज, 24 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रस्तावित दौरा

JP Bharat Shareबोकारो: लुगुबुरू घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 22 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा उपायुक्त अजय नाथ झा ने की। महोत्सव के दौरान 22 और 23 नवंबर को प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, 24 नवंबर को…

JP Bharat Share

बोकारो: लुगुबुरू घांटाबाड़ी धोरोमगढ़ महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 22 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा उपायुक्त अजय नाथ झा ने की।

महोत्सव के दौरान 22 और 23 नवंबर को प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, 24 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आगमन प्रस्तावित है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पहाड़ पर मेडिकल और रेस्क्यू टीम तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा CCTV निगरानी, वन-वे ट्रैफिक, पार्किंग और ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था की जाएगी।

उपायुक्त ने स्वास्थ्य केंद्रों पर 20 नवंबर तक साइनेज लगाने और 21 नवंबर तक सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। बैठक में एसपी नाथू सिंह मीणा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता को प्राथमिकता देने की बात कही।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports