धनबाद। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अकवा’ के असर से शुक्रवार सुबह से धनबाद में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं के कारण मौसम में बदलाव आया है और ठंड का एहसास बढ़ गया है।
बारिश के कारण सड़कों पर आवाजाही कम रही। जरूरी काम से निकले लोग छाता और रेनकोट का सहारा लेते दिखे। बाइक और साइकिल चालकों को भी आवागमन में परेशानी हुई।
स्कूली बच्चों को भी बारिश के बीच स्कूल पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई अभिभावक बच्चों को सुरक्षित स्कूल छोड़ने पहुंचे। मौसम में बदलाव के बाद लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। लोगों को बारिश और ठंड को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
















