,

धनबाद कोर्ट पहुंचे विधायक जयराम महतो, बोले- रैयतों की आवाज उठाना अपराध है तो बार-बार करूंगा

JP Bharat Shareधनबाद: डुमरी विधायक जयराम महतो शनिवार को धनबाद व्यवहार न्यायालय में पेश हुए। सियालजोरी आंदोलन मामले को लेकर उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताया। जयराम महतो ने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान वे मौके पर मौजूद नहीं थे, फिर भी बैनर पर तस्वीर होने के कारण उनका नाम केस में जोड़ दिया गया।…

JP Bharat Share

धनबाद: डुमरी विधायक जयराम महतो शनिवार को धनबाद व्यवहार न्यायालय में पेश हुए। सियालजोरी आंदोलन मामले को लेकर उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताया। जयराम महतो ने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान वे मौके पर मौजूद नहीं थे, फिर भी बैनर पर तस्वीर होने के कारण उनका नाम केस में जोड़ दिया गया।

उन्होंने कहा, “रैयतों की आवाज उठाना अपराध है तो यह अपराध बार-बार करूंगा।”

वहीं, सांसद के घर तक बन रही सड़क का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि सड़क का लाभ आम जनता को भी मिलेगा। हालांकि, निर्माण के दौरान जिन परिवारों के घर प्रभावित हुए हैं, उन्हें उचित मुआवजा मिलना चाहिए।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports