धनबाद: डुमरी विधायक जयराम महतो शनिवार को धनबाद व्यवहार न्यायालय में पेश हुए। सियालजोरी आंदोलन मामले को लेकर उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताया। जयराम महतो ने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान वे मौके पर मौजूद नहीं थे, फिर भी बैनर पर तस्वीर होने के कारण उनका नाम केस में जोड़ दिया गया।
उन्होंने कहा, “रैयतों की आवाज उठाना अपराध है तो यह अपराध बार-बार करूंगा।”
वहीं, सांसद के घर तक बन रही सड़क का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि सड़क का लाभ आम जनता को भी मिलेगा। हालांकि, निर्माण के दौरान जिन परिवारों के घर प्रभावित हुए हैं, उन्हें उचित मुआवजा मिलना चाहिए।
















