, ,

कतरास में बंद कमरे से मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव, कई दिनों से था कमरे में बंद

JP Bharat Shareधनबाद: कतरास थाना क्षेत्र के रानी बाजार गुरुद्वारा के पास एक किराए के मकान से 50 वर्षीय नीरज सिन्हा का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। नीरज अविवाहित थे और मकान में अकेले रहते थे। बताया जा रहा है कि वे पिछले 2 से 4 दिनों से कमरे से बाहर…

JP Bharat Share

धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र के रानी बाजार गुरुद्वारा के पास एक किराए के मकान से 50 वर्षीय नीरज सिन्हा का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। नीरज अविवाहित थे और मकान में अकेले रहते थे।

बताया जा रहा है कि वे पिछले 2 से 4 दिनों से कमरे से बाहर नहीं निकले थे। कमरे से दुर्गंध आने पर आसपास के किरायेदारों ने मकान मालिक को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया, जहां उनका शव मिला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports