,

बेरमो में चोरों का आतंक, एक ही रात तीन घरों में सेंधमारी; नकदी और सामान लेकर फरार

JP Bharat Shareबोकारो: बेरमो के करगली बाजार स्थित पहाड़ी मोहल्ले में शुक्रवार देर रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। अपराधी सतीश शर्मा, संजीत कुमार और मोहन मिस्त्री के घरों से नकदी समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत का आकलन अभी नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों…

JP Bharat Share

बोकारो: बेरमो के करगली बाजार स्थित पहाड़ी मोहल्ले में शुक्रवार देर रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। अपराधी सतीश शर्मा, संजीत कुमार और मोहन मिस्त्री के घरों से नकदी समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत का आकलन अभी नहीं हो पाया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, करगली बाजार में अब तक छह घरों में चोरी हो चुकी है। वहीं, फुसरो ब्लॉक कॉलोनी में भी एक घर को निशाना बनाया गया है।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से इलाके के लोगों में चिंता है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports