, ,

रांची के न्यूक्लियस मॉल की 375 करोड़ की डील जांच के घेरे में, ED की नजर कंपनी पर

JP Bharat Shareधनबाद/रांची: रांची के चर्चित न्यूक्लियस मॉल की करीब 375 करोड़ रुपये की खरीद-बिक्री को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच तेज होने की चर्चा है। मॉल के पूर्व मालिक विष्णु अग्रवाल से जुड़ी इस डील में खरीदार कंपनी वीए डिस्क्रीट प्राइवेट लिमिटेड की आर्थिक स्थिति और निवेश के स्रोत जांच के केंद्र में…

JP Bharat Share

धनबाद/रांची: रांची के चर्चित न्यूक्लियस मॉल की करीब 375 करोड़ रुपये की खरीद-बिक्री को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच तेज होने की चर्चा है। मॉल के पूर्व मालिक विष्णु अग्रवाल से जुड़ी इस डील में खरीदार कंपनी वीए डिस्क्रीट प्राइवेट लिमिटेड की आर्थिक स्थिति और निवेश के स्रोत जांच के केंद्र में बताए जा रहे हैं।

दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी की स्थापना 8 जनवरी 2025 को धनबाद के सरायढेला पते पर हुई थी। कंपनी का अधिकृत और चुकता शेयर पूंजी एक-एक लाख रुपये बताई गई है। कंपनी के निदेशक आरती सिंह और विवेक सिंह हैं, जो कोयला कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी और बेटे बताए जाते हैं।

विष्णु अग्रवाल पहले से सेना की जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की जांच का सामना कर रहे हैं। वहीं, एलबी सिंह भी कथित कोयला घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच के दायरे में हैं।

अब इस बड़ी संपत्ति की खरीद में इस्तेमाल की गई रकम का स्रोत और कंपनी की वित्तीय क्षमता महत्वपूर्ण सवाल बन गए हैं। हालांकि, कंपनी की कम शेयर पूंजी अपने आप में किसी वित्तीय अनियमितता का प्रमाण नहीं है। मामले में जांच एजेंसी की आधिकारिक कार्रवाई और निष्कर्ष सामने आना बाकी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports