रांची: झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं को आने वाले समय में बड़ा झटका लग सकता है। वर्ष 2027-28 के लिए बिजली दरों में 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किए जाने की चर्चा है।
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) की ओर से टैरिफ याचिका दाखिल किए जाने के बाद झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (JSERC) इस पर विचार करेगा। आयोग सभी पहलुओं की समीक्षा के बाद बिजली की नई दरों पर अंतिम फैसला लेगा।
हालांकि, 30 से 40 प्रतिशत बढ़ोतरी की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल उपभोक्ताओं की नजर आयोग के आगामी फैसले पर रहेगी।
















