देवघर: जिले के सारठ थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 11 मोबाइल फोन और 11 सिम कार्ड बरामद किए हैं।
एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में छापेमारी की गई। पुलिस के अनुसार, शुरुआती तकनीकी जांच में बरामद मोबाइल और सिम का संबंध देश के अलग-अलग राज्यों में दर्ज साइबर ठगी की शिकायतों से सामने आया है।
जांच में आरोपियों पर फ्लिपकार्ट, अमेजन पे, गूगल पे और फोनपे के फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को ठगने का आरोप है। इसके अलावा पीएम किसान योजना, बिजली बिल और आरटीओ चालान के नाम पर फर्जी APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल करने की बात भी सामने आई है।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
















