JPSC घोटाला: CID को CCTV और कॉल रिकॉर्ड से मिले अहम सुराग, अभ्यर्थी की OMR शीट पर उठे सवाल

JP Bharat Shareझारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच कर रही CID को अभ्यर्थी गोपाल कुमार के खिलाफ कई अहम साक्ष्य मिलने का दावा किया गया है। जांच एजेंसी के अनुसार, परीक्षा केंद्र के CCTV फुटेज, बैंक स्टेटमेंट और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच में…

JP Bharat Share

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच कर रही CID को अभ्यर्थी गोपाल कुमार के खिलाफ कई अहम साक्ष्य मिलने का दावा किया गया है। जांच एजेंसी के अनुसार, परीक्षा केंद्र के CCTV फुटेज, बैंक स्टेटमेंट और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच में कई संदिग्ध तथ्य सामने आए हैं।

CID सूत्रों के मुताबिक, CCTV फुटेज में गोपाल कुमार परीक्षा के दौरान ज्यादातर समय निष्क्रिय दिखाई दिया, जबकि उसकी OMR शीट में अधिकांश प्रश्नों के जवाब भरे मिले। इस अंतर के आधार पर परीक्षा के बाद OMR शीट में कथित हेराफेरी की आशंका जताई जा रही है।

जांच में उसके बैंक खाते और लोन खाते से आठ लाख रुपये का ऋण लेने की जानकारी भी सामने आई है। CID का आरोप है कि यह रकम परीक्षा में गड़बड़ी कराने के लिए ली गई थी। जांच में यह भी दावा किया गया है कि गोपाल कुमार ने अपनी पत्नी के चयन के लिए कथित बिचौलिये को करीब 11 लाख रुपये दिए थे।

इसके अलावा, मोबाइल रिकॉर्ड के विश्लेषण में गोपाल कुमार का संपर्क मामले के अन्य आरोपियों से होने की बात सामने आई है। CID अब कथित लेन-देन, OMR शीट में गड़बड़ी और परीक्षा सिंडिकेट से उसके संबंधों की जांच कर रही है। मामले में लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports