,

श्रमिक सुविधाओं की मांग को लेकर BCCL धनसार वर्कशॉप में धरना, कल्याण बोर्ड सदस्यों ने जताई नाराजगी

JP Bharat Shareधनबाद: श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यस्थल पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर BCCL के धनसार वर्कशॉप में कल्याण बोर्ड के सदस्यों ने धरना दिया। जनता मजदूर संघ के कल्याण बोर्ड सदस्य संजीत सिंह ने प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताई। संजीत सिंह के अनुसार, पिछले वर्ष BCCL कल्याण बोर्ड के…

JP Bharat Share

धनबाद: श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यस्थल पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर BCCL के धनसार वर्कशॉप में कल्याण बोर्ड के सदस्यों ने धरना दिया। जनता मजदूर संघ के कल्याण बोर्ड सदस्य संजीत सिंह ने प्रबंधन के प्रति नाराजगी जताई।

संजीत सिंह के अनुसार, पिछले वर्ष BCCL कल्याण बोर्ड के क्षेत्रीय निरीक्षण के दौरान धनसार वर्कशॉप, कुसुंडा क्षेत्र के लिए कई सुझाव दिए गए थे। लेकिन अब तक उन पर अमल नहीं होने के कारण सदस्यों ने धरना देकर श्रमिकों से जुड़े मुद्दे उठाए।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से संचालित और मुनाफे में चल रहे प्रतिष्ठान में भी श्रमिकों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिलना चिंता का विषय है। श्रमिकों के लिए सुरक्षित कार्यस्थल, स्वास्थ्य सुविधाएं और बुनियादी व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रबंधन की जिम्मेदारी है।

कल्याण बोर्ड के सदस्यों ने मांग की कि निरीक्षण के दौरान दिए गए सुझावों को जल्द लागू किया जाए और धनसार वर्कशॉप में श्रमिकों की सुरक्षा व सुविधाओं के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports