,

झारखंड में बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम तापमान में 6 से 7 डिग्री तक गिरावट के आसार

JP Bharat Shareरांची: झारखंड में आने वाले दिनों में ठंड का असर तेजी से बढ़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, राज्य से ‘अकवान’ तूफान का प्रभाव समाप्त हो गया है और आसमान से बादल छंटने लगे हैं। पश्चिमी और उत्तरी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड में आने वाले दिनों में ठंड का असर तेजी से बढ़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, राज्य से ‘अकवान’ तूफान का प्रभाव समाप्त हो गया है और आसमान से बादल छंटने लगे हैं। पश्चिमी और उत्तरी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, इस सप्ताह रात के न्यूनतम तापमान में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है। फिलहाल न्यूनतम तापमान 11 से 15 डिग्री के बीच है, जो आने वाले दिनों में 8 से 11 डिग्री तक पहुंच सकता है।

सुबह के समय कुछ इलाकों में कोहरा छाने की संभावना है, हालांकि धूप निकलने के बाद आसमान साफ हो सकता है। पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा के कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई है। दिन के अधिकतम तापमान में फिलहाल बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports