बोकारो: कोयला चोरी और अवैध खनन के खिलाफ अभियान के तहत CISF सीसीएल करगली की टीम ने ऊपरघाट के तेतरिया बेड़ा जंगल में छापेमारी की। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हुई इस कार्रवाई में लगभग 4 टन अवैध कोयला, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली, जनरेटर और दो ड्रिल वाइब्रेटर मशीन समेत कई उपकरण जब्त किए गए।
CISF के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर कमांडेंट के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। उप कमांडेंट गारा अभिलाष के नेतृत्व में टीम ने जंगल क्षेत्र में कार्रवाई की।
अभियान के दौरान संदिग्ध ठिकानों की पहचान और तलाशी के लिए ड्रोन सर्विलांस तथा प्रशिक्षित श्वान दस्ते की मदद ली गई। CISF अधिकारियों के मुताबिक, अवैध खनन और कोयला चोरी के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
















